Himachal : मुंडन की धाम खाकर घर लौट रहा था शख्स, अचानक फिसला पैर... गहरी खाई में गिरने से मौत

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 05:56 PM (IST)

Chamba (रणवीर) : जिला चम्बा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बकाणी में एक दर्दनाक हादसे सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लवलेश कुमार (47) पुत्र मोदी राम निवासी गांव व डाकघर बकाणी, तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है।

धाम खाकर लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, लवलेश कुमार अपने किसी रिश्तेदार के घर मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था। देर रात धाम खाने के बाद वह पैदल ही अपने घर लौट रहा था। आशंका है कि  इस दौरान रास्ते में पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी परिजनों को देर रात तक नहीं मिल पाई। परिजन लवलेश से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। अगली सुबह जब कुछ लोग वहां से गुजरे तो उन्होंने लवलेश को खाई में गिरा देखा। इसके बाद आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चश्मदीदों व परिजनों के बयान दर्ज किए। एमएस मेडिकल कॉलेज चम्बा, डॉ. प्रदीप ने बताया कि व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद से मृतक के घर और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News