छोटे वाहनों के लिए चम्बा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग बहाल, जानें कब दौड़ेंगे बड़े वाहन

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 05:43 PM (IST)

चम्बा (शिव): भारी बर्फबारी के चलते बंद हुआ चम्बा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग शनिवार देर शाम छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। हालांकि अभी मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया है। कयास लगाए जा रहे है कि 20 जून के बाद ही मार्ग बड़ी गाड़ियों के लिए बहाल हो सकता है। विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रेगा स्थित कैंची मोड़ का 30 मीटर डंगा क्षतिग्रस्त हो गया है और यही इसकी मुख्य वजह है। लिहाजा अब बैठे डंगे के स्थान पर नया डंगा लगने के बाद ही मार्ग पर बड़े वाहन सरपट दौड़ पाएंगे।

लोक निर्माण विभाग के 24 कर्मचारी दिन-रात डोजर, एलएनटी मशीन और जेसीबी के सहारे मार्ग को बहाल करने में जुटे रहे। आखिरकार शनिवार शाम विभागीय कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई। छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल हो जाने से अब जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 650 से 700 किलोमीटर का सफर तय कर वाया जे एंड के, मनाली, पंजाब होकर चम्बा नहीं पहुंचना पड़ेगा। मार्ग बहाल हो जाने से चम्बा से वाया साच पास किलाड़ की दूरी करीब 172 किलोमीटर रहती है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News