जब महिला को सांप ने डसा

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2017 - 09:54 PM (IST)

चम्बा : एक महिला को घास काटते समय सांप ने डस लिया। उक्त महिला को उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा लाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार रेशमा (25) पत्नी शुक्रदीन निवासी गांव माण पंचायत सिल्लाघ्राट रविवार की शाम को जब घास काट रही थी तो सांप ने उसके पांव में डस लिया। महिला ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया, जिसके चलते घर वालों ने उसे रविवार की शाम को मैडीकल कालेज चम्बा पहुंचाया। उक्त महिला को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News