हिमाचल को केंद्र सरकार का तोहफा, मनरेगा को जारी हुए इतने करोड़

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 01:35 AM (IST)

शिमला: केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश को मनरेगा में सामग्री घटक के लिए 35.08 करोड़ रुपए जारी हुए हैं। इस राशि से लंबित विकास कार्यों के साथ तकनीकी सहायकों सहित मनरेगा से जुड़े श्रमिकों की वित्तीय अदायगी संभव हो पाएगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्र सरकार की तरफ से इस राशि के जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने यह राशि प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। 

मनरेगा में हिमाचल प्रदेश का काम सराहनीय
उल्लेखनीय है कि मनरेगा में हिमाचल प्रदेश का काम सराहनीय रहा है। मनरेगा के लिए केंद्र सरकार से समय पर ग्रांट मिलने के कारण राज्य में 100 फीसदी टारगेट को अचीव किया जाता रहा है। वर्ष 2013-14 में 273.19 लाख रुपए के मुकाबले राज्य को 284 करोड़ रुपए मिले, जिससे 103 फीसदी उपलब्धि हासिल हुई। इसी तरह वर्ष 2014-15 में 276.80 लाख रुपए का टारगेट दिया। वर्ष 2015-16 में अधिक राशि खर्चने में कांगड़ा, ऊना, सोलन व किन्नौर जिला अव्वल रहे। इसके अलावा 8 जिलों में पिछले वर्ष की अपेक्षा कम राशि खर्च हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News