हिमाचल में आम आदमी को महंगाई का झटका, सीमैंट कंपनियों ने प्रति बैग इतने रुपए बढ़ाए दाम
punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2023 - 06:23 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): हिमाचल में निर्माण पर पाबंदी हटते ही सीमैंट उद्योगों ने सीमैंट के 10 रुपए प्रति बैग दाम बढ़ा दिए हैं। आपदा की इस घड़ी में सीमैंट उद्योगों ने आम आदमी को महंगाई का झटका दिया है। उद्योगों ने अपने डीलरों को 5 सितम्बर को ही सीमैंट के 15 रुपए तक दाम बढ़ाने का मैसेज भेज दिए थे। पंजाब केसरी ने इसका खुलासा किया था। सरकार ने भी इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए दावा किया था कि सीमैंट के दाम नहीं बढ़ने देंगे लेकिन उद्योगों ने अपनी मनमानी करते हुए सीमैंट के 15 तो नहीं बल्कि 10 रुपए दाम बढ़ा दिए हैं। आने वाले दिनों में 5 रुपए प्रति बैग की बढ़ौतरी और भी की जा सकती है।
प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से भारी नुक्सान हुआ है। पुनर्वास कार्यों के चलते सीमैंट की डिमांड बढ़ गई है। प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन को देखते हुए सरकार ने निर्माण कार्यों पर 15 सितम्बर तक रोक लगाई थी। अब रोक हटते ही सीमैंट 10 रुपए महंगा कर दिया। इससे पूर्व जुलाई में ही सीमैंट के 5 रुपए प्रति बैग दाम बढ़े थे। उससे पूर्व 12 दिसम्बर को सीमैंट के दाम 5 रुपए बढ़ गए थे। सोलन में वर्तमान में सीमैंट के बैग की कीमत 430 रुपए है। यदि प्रदेश की बात करें तो 440 रुपए से 535 रुपए प्रति बैग बिक रहा है। पिछले करीब साढ़े 5 वर्षों में सीमैंट के दामों में 150 से 200 रुपए प्रति बैग की वृद्धि हुई है। पड़ोसी राज्यों में सीमैंट सस्ता है और जहां पर उत्पादन हो रहा है, उस राज्य में सीमैंट महंगा होता जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here