सांप को पकड़कर डाल दिया मुंह में, डंक से व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 05:17 PM (IST)

तेलका (इरशाद): सांप को दूर से ही देखकर जहां हर कोई सहम जाता है, वहीं एक व्यक्ति ने सांप को पकड़ कर अपने मुंह में डाल दिया और अपनी मौत को दावत दे दी। घटना उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल के संध्वार गांव की है। रविवार शाम को  देवो (38) पुत्र नंदु ने नशे में एक सांप को पकड़  लिया। इसके बाद उससे जबरदस्ती कभी अपने हाथ पर तो कभी मुंह में डंक मरवाने लगा। इसका वीडियो भी बनाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले तो सांप अपनी जान बचाने के लिए व्यक्ति के चंगुल से छूटने का प्रयास करता रहा, लेकिन जब वह नहीं छूटा तो गुस्से में आकर उसने देवो के मुंह को डंस लिया।

कुछ देर बाद उसने सांप को छोड़ दिया, लेकिन मुंह  में सर्पदंश के कारण जीभ में जहर फैल चुका था और जीभ में सूजन आ गई थी। इसके चलते देर शाम को उसके मुंह के अंदर जहर फैलने से उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि देवो घर में  अकेला ही रहता था और आए दिन ऐसी शरारतें करता रहता था। उसने जान बूझ कर मौत को गले लगा लिया। लोग उसकी इस मौत स्तब्ध  हैं। ग्राम पंचायत करवाल के प्रधान सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उनको देवो की मौत की सूचना मिली है। ी इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली है जिसको देखने से लगता है कि देवो ने जबरदस्ती सांप को पकड़ कर अपने मुंह में डंक मरवाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News