चम्बा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरी कार, 3 लोग घायल
punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2023 - 09:36 PM (IST)

तीसा (सुभानदीन): चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान कमल देव (33) पुत्र परमा निवासी चला, गजेंद्र (32) पुत्र देवो निवासी गांव प्रिंगड़ व लेखराज (31) पुत्र नोरंग निवासी गांव टिक्करी तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर एक कार कल्हेल से तीसा की ओर जा रही थी। जब कार मधुवाड़ के पास पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी नकरोड़ पुलिस चौकी को दी। जानकारी मिलते ही नकरोड़ चौकी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को तुरंत खाई से निकाल कर मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को निजी वाहन की सहायता से मेडिकल काॅलेज चम्बा ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। एसपी अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here