NH पर बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, चालक घायल

Friday, Apr 09, 2021 - 06:05 PM (IST)

देहरा (राजीव शर्मा): नैशनल हाईवे देहरा-कांगड़ा पर बनखंडी हरिपुर दोसड़का के पास शुक्रवार सुबह एक अरटिगा कार (पीबी 70एफ-9079) बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें कार चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह 10 बजे हुआ जब यह कार देहरा की तरफ जा रही थी। हरिपुर दोसड़का के पास अचानक बेसहारा पशु कार के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कार के दोनों एयरबैग खुल गए और चालक सुरक्षित बच गया।

वहीं हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी रानीताल से हैड कांस्टेबल यशपाल और ऑनरेरी हैड कांस्टेबल विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर उक्त दुर्घटना का जायजा लिया। कार चालक ने बताया कि वह बैजनाथ से जीरकपुर जा रहा था कि इसी दौरान बनखंडी के समीप उसकी कार के सामने बेसहारा पशु आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई।

Content Writer

Vijay

Related News

Una: बाथड़ी में ट्रक से टकराई कार, चालक घायल

Solan: NH-5 पर खड़ी दो पिकअप पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे चालक

Chamba: पठानकोट-चम्बा-भरमौर NH पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, 4 लोग घायल

Himachal: किन्नौर के निगुलसरी में भूस्खलन से NH-5 अवरुद्ध, जानें आपके जिले में क्या है NH की स्थिति

Una में ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराई बाइक, चालक घायल

बेसहारा पशुओं के बाद अब बंदरों व कुत्तों की बढ़ती संख्या से कांगड़ावासी परेशान

Mandi: बेसहारा बैल ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर घायल

Mandi: चंडीगढ़-मनाली NH पर 9 मील में लैंडस्लाइड, मलबे की चपेट में आई THAR

Bilaspur: प्रदेश में 258 गौ सदन खोलने के बावजूद भी बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे

Himacha: जंगली जानवरों और बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए किसान करेंगे दिल्ली कूच