Una में ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराई बाइक, चालक घायल

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2024 - 02:42 PM (IST)

अम्ब, (अश्विनी): अम्ब चौक के निकट हुए सड़क हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे पी.जी. आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर अम्ब चौक के निकट ऊना रोड पर मुबारिकपुर की तरफ आ रहे एक ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक ट्रक से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में बाइक चालक संजीव कुमार (45) पुत्र सतपाल निवासी अन्दौरा को गम्भीर चोटें आई हैं। एस.एच.ओ. अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News