कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी आईजीएमसी में भर्ती

punjabkesari.in Thursday, Dec 31, 2020 - 12:13 PM (IST)

शिमला : कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी को मंगलवार को आईजीएमसी में भर्ती किया गया था। चौधरी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आईजीएमसी पहुंचे। जहां पर उन्होंने सरवीण चौधरी से हालचाल पूछा। सरवीण चौधरी मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी। सामाजिक एवं न्याय मंत्री सरवीण चौधरी हृदय रोग के चलते आईजीएमसी में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया था। आज सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर उनके हालचाल जाने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे आम जनमानस से भी सुनी उनकी समस्याएं और बजुर्गों का भी हालचाल जाना। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News