हिमाचल : सुक्खू सरकार में कैबिनेट विस्तार कल, राजभवन में होगी मंत्री पद की शपथ

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 10:06 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री रविवार (8 जनवरी) सुबह 10 बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा, जिसमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल पहले चरण में 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इसमें चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, डाॅ. धनीराम शांडिल, जगत सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौहान, विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर और राजेश धर्माणी शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री पद के लिए सुंदर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, संजय रत्न, विनय कुमार और आशीष बुटेल के नाम भी लिए जा रहे हैं। 

सुक्खू ने हाईकमान को सौंपी 10 नामों की सूची
उधर, शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने 10 नाम हाईकमान को सौंप दिए हैं, जिस पर अंतिम निर्णय लिया जाना है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से सौंपी गई सूची में विधायक विक्रमादित्य सिंह का नाम भी शामिल है। उनकी इस विषय को लेकर नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला एवं केसी वेणुगोपाल से चर्चा हुई है। 

कांग्रेस विधायकों से मुख्यमंत्री की बैठक
मंत्रिमंडल के शपथ लेने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ देर शाम कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई। इसमें मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर चर्चा हुई। कांग्रेस के जिन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, उनको राज्यपाल की तरफ से सूचना दे दी गई है। राजभवन के पास यह सूचना शपथ ग्रहण समारोह से पहले तक दिए जाने की संभावना है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News