दो मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं, विभागों में होगा फेरबदल

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 11:38 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): कैबिनेट विस्तार का इंतजार करे रहे भाजपा के सीनियर विधायकों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विधानसभा सत्र के तत्काल बाद हाईकमान से विचार-विमर्श के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंत्रीमंडल विस्तार कर सकते हैं। जिसमें सरकार में मंत्री पद के खाली दो पदों पर सीनियर विधायकों की ताजपोशी हो सकती है। इसके साथ ही सरकार के वर्तमान मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी होना तय माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार, संगठन और भाजपा हाईकमान के द्वारा वर्तमान मंत्रियों के परफॉर्मेंस के बारे में लिए गए फीडबैक में दो मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं आया है।

जिससे संभावना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करेंगे। सरकार में मंत्री पद चाहने वाले भाजपा के सीनियर विधायकों की लंबी लाइन होती जा रही है। मंत्रीमंडल में विस्तार के साथ ही वर्तमान सरकार के मंत्रियों के विभागों में फेरबदल होना भी तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सरकारए संगठन और पार्टी हाईकमान के द्वारा लिए गए फीडबैक में दो मंत्रियों का रिपोर्ट कार्य बेहतर नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंत्रीमंडल में विस्तार का निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ विचार विमर्श के बाद ही अंतिम निर्णय लेंगे। संभावना है कि 14 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा सत्र के बाद मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। इसी दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की तैनाती भी हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News