चंबा से दुलारा की ओर जा रही HRTC बस का अचानक फटा टायर, चालक की सूझबूझ से बची सवारियों की जान

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 05:42 PM (IST)

Chamba News :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस का अचानक टायर फट गया। चालक की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बस को सुरक्षित नियंत्रित कर लिया गया, जिससे सभी यात्रियों की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, बस चंबा से दुलारा की ओर जा रही थी और उसमें कई यात्री सवार थे। इसी बीच दौरान अचानक बीच रास्ते बस का टायर फट गया, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को संभाल लिया और बस को सुरक्षित रोक दिया। वहीं, घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया, लेकिन सभी सुरक्षित रहे।

वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर एचआरटीसी की बसों की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यह मामला परिवहन व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News