पंडोगा में पंजाब रोडवेज की बस पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 07:44 PM (IST)

हरोली (दत्ता): ऊना से होशियारपुर की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस पंडोगा में अचानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। दुर्घटना होने का कारण बस में आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद ऊना से होशियारपुर की तरफ जा रही बस में अचानक पंडोगा में उतराई के समय तकनीकी खराबी आ गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बस की गति धीमी होने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आगामी कार्रवाई में जुट गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News