चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 11:28 AM (IST)

Chamba Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा भरमौर के राख-गुराड़-सांवरा संपर्क मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान कपूर सिंह राणा निवासी गुराड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार नंबर (HP 73-0662) सांवरा की ओर जा रही थी, तभी राख-गुराड़-सांवरा संपर्क मार्ग पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कार सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News