HP Election 2022 : शादी का जोड़ा पहने पोलिंग बूथ पहुंची दुल्हन, सात फेरे लेने से पहले डाला वोट
punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 05:28 PM (IST)

ऊना (मनोहर): विधानसभा चुनाव में शादी के फेरों से पहले शादी का जोड़ा पहने एक दुल्हन ने मतदान किया। जानकारी के मुताबिक जिले के गांव रैंसरी में आरजू पुत्री स्वगीय सुदर्शन सिंह की आज शादी थी। पंजाब से बारात आने वाली थी तो मतदान से पहले दुल्हन का जोड़ा पहने सज-धजकर वह मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंच गई। आरजू ने कहा कि शादी हो या अन्य आवश्यक कार्य, हमें अपने मत का अवश्य प्रयोग करना चाहिए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here