सफाई के लिए सभी जिम्मेदार नागरिक बनकर करें कार्य : दीया मिर्जा

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 10:06 PM (IST)

शिमला (अम्बादत्त): साफ-सफाई के लिए सभी लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनकर कार्य करना चाहिए। यह बात यूएनईपी गुडविल एम्बैसेडर व बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री दीया मिर्जा ने पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग हिमाचल प्रदेश तथा हिलिंग हिमालय द्वारा रविवार को शिमला में भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर हितधारकों की चर्चा विषय पर आयोजित कार्यशाला के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारत को स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर और अधिक कार्य करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते साफ-सफाई पर सभी देश वासियों को स्वयं भी बढ़-चढ़कर भाग लेना तथा कार्य करने पर बल दिया। 
PunjabKesari

इस कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित करना, जमीनी स्तर पर प्रभावी क्षेत्रीय प्रयास एवं संचालन के लिए रणनीतियों पर मंथन करना तथा अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा प्रबंधन में संलग्न सभी हितधारकों को भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विभिन्न चुनौतियों पर व्यवहारिक चर्चा द्वारा ज्ञान सांझा करना था। निदेशक पर्यावरण विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ललित जैन ने कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर विभाग द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा बाई बैक पॉलिसी के बारे में जानकारी दी।

डाॅ. प्रदीप सांगवान हिलिंग हिमालय तथा डाॅ. सुरेश अत्री मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी पर्यावरण विभाग ने पंचायतों से आए प्रतिभागियों तथा पंचायतों में किए गए कचरा प्रबंधन कार्यों की जानकारी सांझा की। उन्होंने बताया कि 25 जून से हिमालय से 10000 लोगों को जोड़कर पर्यावरण विभाग तथा हिलिंग हिमालय प्रदेश में स्वच्छता अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इनके अतिरिक्त भारत सरकार से संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा एवं श्याम लाल पुनिया ने ठोस अपशिष्ट एवं प्लास्टिक प्रबंधन पर अपनी प्रस्तुति दी। आर्ट ऑफ  लिविंग संस्था से दीपक शर्मा ने देश में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सतपाल धीमान संयुक्त सदस्य सचिव हिमकोस्ट ने स्कूलों-काॅलेजों में ईको क्लबों के माध्यम से कचरा प्रबंधन पर किए गए कार्यों का उल्लेख किया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News