PICS: खूनी संघर्ष तक पहुंचा दो परिवारों के बीच विवाद, एक की गई जान

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2017 - 12:23 PM (IST)

नेरचैक (नितेश सैनी): मंडी के बल्ह उपमंडल में दो परिवारों के आपसी झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्यांह के कर्म सिंह और गिरधारी लाल का कई दिनों से घर के गंदे पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके लिए पहले भी दोनों पक्षों में अकसर कहासुनी होती रहती थी। ऐसे ही शुक्रवार को दोपहर बाद कर्म सिंह अपने घर के पास कार्य कर रहा था। उसी समय गिरधारी के घर से गंदे पानी का बहाव कर्म सिंह के घर की तरफ चला गया। तभी कर्म ने गिरधारी को इस बारे कहा तो उनमें आपस में नाकझोंक हो गई। नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई पर आ गई और वह आपस में झगड़ने लग गए।
PunjabKesari

आपसी झगड़े पर मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश
दोनों आपस में कुछ समय तक झगड़ते रहे और एक-दूसरे से मारपीट करते रहे। जिस पर गिरधारी ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई, उपरांत उसके पुलिस ने उसका मैडिकल करवाया और भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323-34 के तहत मामला दर्ज कर लिया। घर वापसी पर रास्ते में उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। जिस दौरान गिरधारी लाल की मौत हो गई। पुलिस को इस बावत सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और छानबीन करने पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं कर्म सिंह भी खुद थाने में झगडे़ की शिकायत को लेकर पहुंच गया जहां पर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्यों को जुटाने में लग गई है। वहीं आपसी झगड़े पर मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया। जिस कारण उपमंडल प्रशासन सहित मंडी पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए और माहौल को बिगड़ने से बचाया।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News