PM Modi के जन्मदिवस पर 20 दिनों तक विशेष अभियान चलाएगा भाजयुमो : पंकज
punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 05:13 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): भाजयुमो बिलासपुर आगामी 20 दिनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के रूप में गरीबों के बीच व उनकी सेवा के लिए समर्पित करेगा। भाजयुमो 17 सितम्बर से 7 अक्तूबर तक जिला में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, जिसके तहत विभिन्न अभियान चलाएं जाएंगे। यह बात भाजयुमो बिलासपुर के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रैस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राजनीति के माध्यम से देश की सेवा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब 20 वर्ष हो गए हैं और ऐसे में अब आगामी 20 दिन वह उनके लिए समर्पित करने जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजयुमो उन सब लोगों तक पहुंचेगा, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। वह ऐसे लोगों को सम्मानित करेंगे, जिनके पूर्वजों ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दी है या फिर जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए जंग लड़ी है। ऐसे परिवारों को ढूंढकर वह उन्हें सम्मानित करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस दौरान 25 सितम्बर को दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर अंत्योदय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पिछड़े वर्ग को केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पंकज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्तूबर को भाजयुमो द्वारा स्वच्छता पर विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आगामी समय में अधिक से अधिक लोगों को नमो प पर जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here