Mandi: भाजपा ने 100 मीटर लंबा झंडा लेकर निकाली तिरंगा यात्रा, "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के गूंजे नारे

punjabkesari.in Friday, May 16, 2025 - 03:41 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। आज हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, जो पड्डल मैदान से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार तक गई। इस दौरान, 100 मीटर लंबा तिरंगा झंडा आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे उत्साही नागरिकों ने गर्व से लहराया।

यात्रा के दौरान, देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। "भारतीय सेना जिंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" जैसे नारे लोगों में जोश भर रहे थे। इस रैली में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए, जिन्होंने सेना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस यात्रा का उद्देश्य देश की सेना के प्रति सम्मान और एकजुटता प्रदर्शित करना था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News