26 जुलाई को कारगिल दिवस के रूप में मनाएगी BJP

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 11:52 AM (IST)

शिमला: भाजपा 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाएगी। इसके प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वीरता पदक विजेता, वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस अवसर पर शहीदों द्वारा देश की रक्षा के लिए दिए गए बलिदानों को याद किया जाएगा तथा शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की जाएगी।  


कांग्रेस पर किया प्रहार
सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी है, जो पूर्व सैनिकों और वीर सपूतों का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस सेना व सेना के अधिकारियों पर ओच्छीटिप्पणियां करके सैनिकों के मनोबल को गिराने का कार्य करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारी व कार्यकत्ताओं को कार्यक्रम में उपस्थित रहने को कहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News