जयराम सरकार ने गारंटियों से बढ़कर किया काम, जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस : सुरेश कश्यप

punjabkesari.in Wednesday, Aug 31, 2022 - 05:12 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जो गारंटियां देने के वायदे कर रही हैं वो हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार पहले ही दे रही है। हिमाचल सरकार ने इन गारंटियों से बढ़कर ही काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की जनता को गुमराह करने की आदत गई नहीं है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेता होश में आएं और सही मायने में हिमाचल में हुए विकास को देखें। आज हिमाचल देश में डबल इंजन का सर्वश्रेष्ठ मॉडल बन रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News