डॉक्टरों का NPA बंद करना बहुत बड़ा अन्याय : राजीव बिंदल

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 05:23 PM (IST)

शिमला (योगराज): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि चिकित्सा सेवा हिमाचल के परिवेश के अंदर अति महत्वपूर्ण है। दूरदराज क्षेत्रों सहित प्रदेश में 95 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवाएं प्राइमरी हैल्थ सेैटर, सीएचसी और अस्पतालों पर निर्भर होती है। हाल ही में जो हिमाचल प्रदेश के डॉक्टरों से उनका एनपीए सरकार द्वारा वापस लिया गया है वह प्रदेश के डॉक्टरों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। प्रदेश के चिकित्सक बेहतरीन सेवाएं देने के लिए जाने जाते हैं और आज से नहीं पहले से ही कठिन और विपरीत परिस्थितियों में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं के लिए प्रदेश के डॉक्टर अग्रिम और सर्वश्रेष्ठ भूमिका में रहते हैं। सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय सर्वथा प्रदेश की जनता के लिए और चिकित्सकों द्वारा जनता को दी जाने स्वास्थ्य सेवाओं के साथ एक बड़ा खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनविरोधी है और इस निर्णय को तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News