Shimla: राजीव बिंदल ने साधा निशाना, बोले-केंद्र का तिरस्कार करके प्रदेश हितों से खिलवाड़ कर रही कांग्रेस सरकार
punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 05:25 PM (IST)
 
            
            शिमला (हैडली): केंद्र सरकार का तिरस्कार करके कांग्रेस सरकार प्रदेश हितों से खिलवाड़ कर रही है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज जितनी सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों में बनी हैं, उनमें से आधी सड़कों का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय हुआ है।
राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के आधारभूत ढांचे की आधारभूत संरचना में सर्वाधिक योगदान दे रही है। केंद्र सरकार हजारों करोड़ रुपए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत जारी कर रही है। प्रदेश में बीते 7-8 वर्षों में सड़क निर्माण में क्रांति आई है, जिससे फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य गति पकड़ रहा है। करीब 40 हजार करोड़ रुपए से प्रोजैक्ट स्वीकृत होने से प्रदेश के एक छोर को दूसरे छोर तक जोड़ा जा सका है।
बिंदल ने कहा कि प्रदेश में निर्मित सभी टनल केवल और केवल केंद्र सरकार की देन है। प्रदेश में रेलवे का विकास तेजी पकड़ रहा है तथा आने वाले दिन में रेल बिलासपुर तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इन उपलब्धियों को झुठलाना कांग्रेस की केवल नादानी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 
                     
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                            