भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय पत्नी संग पहुंचे मां बगलामुखी के दरबार

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 05:17 PM (IST)

बनखंडी (राजीव): नववर्ष पर हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने अपनी पत्नी सहित प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी देवी के दरबार में शीश नवाया। मंदिर पहुंचने पर भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और उनकी पत्नी को पुजारियों द्वारा देवी के विधिवत दर्शन करवाए गए। मन्दिर के मुख्य प्रबंधक महंत रजत गिरी ने भाजपा प्रभारी को मां बगलामुखी देवी की चुनरी व फोटो भेंट स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा देहरा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष नरेश चौहान, सुकृत सागर व अभिषेक पादा मौजूद रहे।
PunjabKesari, BJP State Incharge Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News