कांग्रेस ने डिनोटिफिकेशन में ही गुजार दिए 3 माह : त्रिलोक कपूर

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 11:46 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): प्रदेश की ठग कांग्रेस सरकार ने अपने 3 महीने डिनोटिफिकेशन में ही गुजार दिए। यह आरोप भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पालमपुर में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए लगाया। कपूर ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ छल करके सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन अब हर दिन नए-नए बयान जारी करके जनता से किए गए वायदों से मुकरने की नई-नई चालें चलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन 3 महीनों के कालखंड में अपनी गारंटियों के वचन की दिशा में कदम उठाने की तो दूर बात लेकिन एक नीतिगत योजना प्रदेश की जनता को देने में नाकाम रहे। 

न बेरोजगारों के लिए और न महिलाओं के लिए कुछ हुआ
भाजपा महामंत्री ने कहा कि न बेरोजगारों के लिए अभी कुछ हुआ, न महिलाओं को 1500 रुपए देने की बात पर अमल हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, टी बोर्ड के सदस्य विनय शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद शर्मा और जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। त्रिलोक कपूर ने कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के मणिकर्ण, मनाली, कुल्लूू और बिलासपुर क्षेत्र में बाहरी पर्यटकों द्वारा राष्ट्र विरोधी नारे लगा कर प्रदेश के शांत वातावरण को नुक्सान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं उस पर भी प्रदेश की सरकार सही रूप से नियंत्रित करने में नाकाम नजर आ रही है।

पालमपुर को जिला बनाने पर विधायक ने साधी चुप्पी
त्रिलोक कपूर ने कहा कि विधायक बनते ही पालमपुर को जिला बनाने की बात कहने वाले आज खामोश हैं। होली भी हो गई, मुख्यमंत्री भी दो बार पालमपुर से आकर चले गए लेकिन कांग्रेस के विधायक की जुबान अपनी प्राथमिकता जिले को लेकर भी पूरी तरह खामोश रही। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News