सोशल मीडिया में भाजपा नेताओ ने की कांग्रेस विधायक राणा की प्रशंसा

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2020 - 04:59 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव) : हमीरपुर जिला में भाजपा के 2 वरिष्ठ नेताओ द्वारा सोशल मीडिया पर कांग्रेस के विधायक राजेन्द्र राणा की प्रशंसा से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार के सबसे नजदीकी माने जाने वाले एक भाजपा नेता ने सुजानपुर के विधायक राजेन्द्र राणा की फेसबुक पर प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सबसे बड़े जनसेवक है। वही दूसरे ने लिख दिया कि आपका सपना पूरा होने पर आपको बधाई। जैसे ही इन दोनों भाजपा नेताओं ने राणा की प्रशंसा का फेसबुक पर कॉमेंट किया तो दूसरी तरफ से राणा समर्थकों में भी जोश आ गया। जिसके बाद राणा के प्रशंसा के कई कसीदे पढ़े गए और भाजपा को खूब कोसा गया। लेकिन जो भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सबसे करीबियों में शुमार है वही अब राणा की प्रशंसा करके क्या दिखा रहे हैं। इसकी चर्चाएं हमीरपुर में राजनीतिक गलियारों में जोर शोर से हो रही है। 

धूमल सरकार में संगठन व सरकार में बड़े पदों पर रहे उक्त नेताओं द्वारा राणा की प्रशंसा करने से जहां भाजपा के लोग आहत हैं वही 2017 में धूमल की हार के पीछे जो अपनों द्वारा धोखा देने की बातें होती थी व एक साजिश  के तहत धूमल को हराने के आरोप भाजपा कार्यकर्ता लगाते थे। उनका भी अब धीरे धीरे पटाक्षेप हो रहा है। लेकिन अब भाजपा नेताओं द्वारा राणा की प्रशंसा के पीछे क्या मंशा है ये तो पता नहीं लेकिन हमीरपुर में एक बार फिर से 2017 में धूमल की सनसनीखेज हुई हार के जिम्मेदारों को ढूढ़ने में भाजपा कार्यकर्ता फिर से नए सिरे से पोस्टमार्टम करने लग पड़े हैं और राजनीतिक चर्चाओं का फिर से माहौल गर्म हो गया है। वही राणा की प्रशंसा करने वाले एक नेता से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ये तो सिर्फ विपक्षी पार्टी को झाड़ पर बिठाने के लिखा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News