मतदान से 2 दिन पहले भाजपा ने धर्मशाला निगम चुनाव का किया दृष्टि पत्र जारी

Monday, Apr 05, 2021 - 11:16 AM (IST)

धर्मशाला (तनुज): नगर निगम धर्मशाला चुनाव के मतदान प्रक्रिया से 2 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना आधिकारिक तौर पर दृष्टि पत्र जारी किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना तथा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने रविवार को धर्मशाला में निगम चुनाव को लेकर विजन डाक्यूमेंट लांच किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेतृत्वविहीन हो गई है। उनके पास न तो कोई बड़ा नेता है जो पार्टी के नेतृत्व कर सके और न ही उसके पास विजन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर चली गुटबाजी व लड़ाई के चलते पार्टी अब अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार मिलेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस समर्थित पार्षदों के होने के चलते विकासात्मक कार्यों में रूकावट आई है। कांग्रेस समर्थित निगम होने के चलते प्रदेश की भाजपा सरकार को नगर निगम की ओर से सहयोग न मिल पाने के कारण धर्मशाला में बजट का प्रावधान किए जाने के बावजूद भी लोगों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि इस नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित पार्षद जीत कर आएंगे और अपने महापौर व उप-महापौर के कार्यभार संभालने के बाद धर्मशाला निगम के क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे।

फाईनल हुए कार्यों को भी दृष्टि पत्र में किया शामिल

रविवार को भाजपा द्वारा नगर निगम धर्मशाला चुनाव के लिए जारी किए गए विजन डाक्यूमेंट में फाईनल हो चुके कार्यों को भी शामिल किया गया है। भाजपा ने 36 बिंदुओं का अपना दृष्टि पत्र जारी किया। इसमें पहले ही मंजूर हो चुके कार्यों को भी शामिल किए जाने पर जनता में भी कई तरह की चर्चाएं जारी हो गई हैं। लोगों का कहना है कि जो कार्य तथा प्रोजेक्ट पहले से ही मंजूर हैं उन्हें विजन डाक्यूमेंट में पार्टी ने क्यों शामिल किया।

Content Writer

prashant sharma

Related News

Solan: फॉर्च्यूनर ने 2 वाहनों को मारी टक्कर, 2 घायल

Una: चोर गिरोह सक्रिय, दिन-दिहाड़े 2 स्कूटियां चोरी

Hamirpur: गणेश विसर्जन के दौरान 2 युवक डूबे, एक की मौ.त, दूसरे की तलाश जारी

Bilaspur: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 2 घायल

Shimla: कुमारसैन में 2 युवक चिट्टे सहित दबोचे, इतने ग्राम चिट्टा बरामद

Mandi: बालीचौकी के कांढा में कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौ#त...2 गंभीर घायल

Una: होशियारपुर से हेरोइन की खेप ला रहे 2 युवक गिरफ्तार

Shimla: 2 सड़क हादसों में शिक्षक व कपड़ा व्यापारी की मौ#त, 2 बच्चे घायल

Sirmaur: राजगढ़ में चिट्टे सहित 2 गिरफ्तार

Shimla: वैंडिंग जोन आंबटित करने से पहले नगर निगम लेगा शपथ पत्र, गलत देने पर लाइसैंस होगा रद्द्