आनंदपुर साहिब-श्री नयनादेवी जी रोप-वे बनाएगी भाजपा सरकार : जयराम

punjabkesari.in Thursday, Feb 10, 2022 - 10:16 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार आनंदपुर साहिब व श्री नयनादेवी जी को आपस में जोड़ने के लिए रोप-वे का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार आगे बढ़ी है और पंजाब में गठबंधन सरकार बनने की स्थिति में यह राह और आसान होगी। जयराम ठाकुर पंजाब के आनंदपुर साहिब सहित अन्य स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कोरोना जैसे गंभीर संकट से बाहर निकाला है जबकि इसके विपरीत कांग्रेस राजनीति करती रही।

मुंबई हमले पर चुप बैठी रही कांग्रेस सरकार, मोदी सरकार ने एयर स्ट्राइक से दिया पुलवामा हमले का उत्तर  

उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 वैक्सीन तैयार की तो उस समय कांग्रेस ने इसको लेकर दुष्प्रचार किया। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस नेता हैं, जो बाद में कोई विकल्प न मिलने पर वैक्सीन लगाने के लिए आगे आए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई में आतंकी हमले के दौरान केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार चुप बैठी रही जबकि इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पुलवामा हमने का उत्तर एयर स्ट्राइक से दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को सिर्फ सत्ता चाहिए, जिसके लिए वह कुछ भी कर सकती है।

हैलीकॉप्टर की देरी से चुनावी सभाओं में देर से पहुंचे

भाजपा की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए उपलब्ध हैलीकॉप्टर के देरी से मिलने के चलते मुख्यमंत्री निर्धारित समय पर अपनी चुनाव सभाओं में नहीं पहुंच पाए। उसके बाद हैलीकॉप्टर के उपलब्ध होने पर मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार के लिए मोर्चा संभाला और कई जगह जाकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री शुक्रवार को भी पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News