नगर परिषद बिलासपुर व श्री नयनादेवी में जीते भाजपा समर्थित प्रत्याशी

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 10:54 PM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): बिलासपुर जिला में 3 नगर परिषदों बिलासपुर, श्री नयनादेवी व घुमारवीं तथा 1 नगर पंचायत तलाई के चुनावों में 2 नगर परिषदों व नगर पंचायत तलाई में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है लेकिन प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र गर्ग की अपनी नगर परिषद घुमारवीं में भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। केवल कुल 7 वार्डों में से केलव 2 वार्डों में ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत पाए।नगर परिषद बिलासपुर में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। जानकारी के अनुसार 11 वार्डों वाली नगर परिषद बिलासपुर में भाजपा समर्थित 7 उम्मीदवार विजयी हुए हैं, जबकि 4 पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की है। नगर परिषद बिलासपुर में अब भाजपा का काबिज होना तय है।

किस वार्ड में कौन प्रत्याशी जीता

वार्ड नं.-1    नरेश कुमारी       भाजपा समर्थित
वार्ड नं.-2    संतोष जोशी       भाजपा समर्थित
वार्ड नं.-3    कमलेंद्र कश्यप   भाजपा समर्थित
वार्ड नं.-4    नीतू मिश्रा         भाजपा समर्थित
वार्ड नं.-5    वीना पंडित        भाजपा समर्थित
वार्ड नं.-6    अजय                कांग्रेस समर्थित
वार्ड नं.-7    कमल गौतम      भाजपा समर्थित    
वार्ड नं.-8    सोनिया             भाजपा समर्थित
वार्ड नं.-9    ज्योति              कांग्रेस समर्थित    
वार्ड नं.-10  मनोज पिल्लई    कांग्रेस समर्थित     
वार्ड नं.-11  नवीन वर्मा         कांग्रेस समर्थित  

नगर परिषद श्री नयनादेवी

हिमाचल प्रदेश की सबसे छोटी नगर परिषद श्री नयनादेवी में इस बार काफी रोचक मुकाबला देखने को मिला है। कुल 7 वार्डों में जहां पर भाजपा समर्थक 4 उम्मीदारों ने जीत दर्ज की है, वहीं पर कांग्रेस समर्थित 3 उम्मीदवारों ने दर्ज की है। पहले 6 वार्डों की मतगणना में कांग्रेस व भाजपा समर्थित 3-3 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। जिसके बाद अंतिम वार्ड नं.-7 के नतीजे पर सभी की नजर लगी रही। अंतिम वार्ड के नतीजे के साथ ही यह साफ  हो गया कि इस बार फिर श्री नयना देवी नगर परिषद पर भाजपा का परचम लहराया है।

वार्ड नं.-1    दिशा शर्मा       कांग्रेस समर्थित
वार्ड नं.-2    रीता देवी         भाजपा समर्थित
वार्ड नं.-3    मीनाक्षी          कांग्रेस समर्थित
वार्ड नं.-4    मुकेश कुमारी   भाजपा समर्थित
वार्ड नं.-5    प्रवीण कुमार    कांग्रेस समर्थित
वार्ड नं.-6    भरत कुमार     भाजपा समर्थित
वार्ड नं.-7    मीरा देवी         भाजपा समर्थित

घुमारवीं नगर परिषद

घुमारवीं नगर परिषद के चुनाव में 2 वार्डों में भाजपा, 2 में कांग्रेस व 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

वार्ड नं.-1    उर्मिला देवी         भाजपा समर्थित
वार्ड नं.-2    कपिल शर्मा         कांग्रेस समर्थित
वार्ड नं.-3    निशा चोपड़ा        निर्दलीय  
वार्ड नं.-4    रीता सहगल        निर्दलीय
वार्ड नं.-5    अश्विनी रतवान    भाजपा समर्थित
वार्ड नं.-6    श्याम लाल शर्मा   निर्दलीय
वार्ड नं.-7    राकेश                 कांग्रेस समर्थित


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News