Hamirpur: जिला परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 10:57 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): जिला परिषद चुनावों का रोस्टर देर रात को डी.सी. ने जारी कर दिया है। जिला परिषद रोस्टर में सामान्य वर्ग का विशेष ख्याल रखा गया है। जिला परिषद के कुल 19 वार्डों में से 6 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं, वहीं 5 वार्ड सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। इसी तरह 5 वार्ड अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और 3 वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। रविवार देर शाम को डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परिषद के कुल 6 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।

इन अनारक्षित वार्डों में वार्ड-5 जंगलरोपा, वार्ड-7 चमनेड़, वार्ड-12 करेर, वार्ड-14 झंझयाणी, वार्ड-15 दांदड़ू और वार्ड-19 सपड़ोह शामिल हैं। वहीं वार्ड-1 बीड़-बगेहड़ा और वार्ड-17 मालग अनुसूचित जाति तथा वार्ड-18 अमलैहड़ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। उधर, वार्ड-2 पनोह, वार्ड-3 दरोगनपति कोट, वार्ड-4 ऊहल, वार्ड-10 जाहू और वार्ड-16 लहड़ा महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। वहीं वार्ड-6 ताल और वार्ड-13 बिझड़ी अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा वार्ड-8 बधाणी, वार्ड-9 धमरोल और वार्ड-11 महल अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

जिला परिषद के जंगल रोपा, दरोगनपति कोट और चमनेड़ वार्ड पर होगा दिलचस्प मुकाबला
राजनीतिक लिहाज के चलते सबसे महत्वपूर्ण वार्ड जंगल रोपा, दरोगनपति कोट और चमनेड़ वार्ड हैं। यहां से प्रमुख तौर पर जंगल रोपा से पूर्व ब्लॉक समिति हमीरपुर के अध्यक्ष हरीश शर्मा, दरोगनपति कोट से बबिता चौहान, पूर्व प्रधान बारी पंचायत और चमनेड़ वार्ड से उखली पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुशील ठाकुर प्रमुख हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News