Hamirpur: सुजानपुर नगर परिषद की चेयरमैन बनेगी सामान्य महिला

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 10:35 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): हमीरपुर जिले में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। सुजानपुर नगर परिषद में चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं पहली बार सामान्य वर्ग की महिला वर्ग के लिए रोस्टर आने से लोगों में खुशी की लहर है। बता दे कि सुजानपुर नगर परिषद में कुल 9 वार्डों वाली नगर परिषद सुजानपुर में वार्ड नंबर-5, 6, 8 और 9 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए वार्ड नंबर-7 और अनुसूचित जाति (एससी) के लिए वार्ड नंबर-1 को आरक्षित किया गया है। वहीं, वार्ड नंबर-2, 3 और 4 अनारक्षित (ओपन) श्रेणी में रखे गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News