पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2023 - 09:39 PM (IST)

पालमपुर (गौरव): पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने अपना 83वां जन्मदिन बड़े ही सादगी से मनाया। अपने जन्मदिन पर उन्होंने सिविल अस्पताल पालमपुर में मरीजों को फल बांटे और उनका कुशलक्षेम पूछा। मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल भी अपने पिता के साथ अस्पताल मे मौजूद रहे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देने वालों का सुबह से ही घर पर तांता लगा रहा।
PunjabKesari

इस अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा सिविल अस्पताल पालमपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर निगम की मेयर पूनम बाली, निगम पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, निगम आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा, एमएस डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. जयदेश राणा, डीएफओ नितिन पाटिल सहित अस्पताल, वन विभाग और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News