Bilaspur: मछलियों को आटा डालने गया युवक दलदल में फंसा, फायर ब्रिगेड व पुलिस ने किया रैस्क्यू
punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 09:28 PM (IST)
बिलासपुर (बंशीधर): बिलासपुर शहर के साथ लगते लुहणू में मछलियों को आटा डालने के लिए गया एक व्यक्ति दलदल में फंस गया। जानकारी के अनुसार कोसरियां निवासी लोकेश कुमार (43) शनिवार सायं को मछलियों को आटा डालने के लिए लुहणू मैदान के पास सतलुज नदी में गया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह नदी के पास पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह दलदल में फंस गया।
उसे दलदल में फंसे देखकर फूड वैन संचालक जसजीत सिंह वालिया ने देखा और शाेर मचाया तथा पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम शिफ्ट इंचार्ज सुदेश शर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंची और दलदल में फंसे लोकेश कुमार को रैस्क्यू किया। काफी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाला। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे जाने से परहेज करें।

