Bilaspur: मजारी पुल के पास शराब के साथ कुलविंद्र सिंह गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 11:04 AM (IST)
बिलासपुर (बंशीधर): कोट कहलूर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मजारी पुल के समीप एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार गत दिवस थाना कोट कहलूर पुलिस क्षेत्र में गश्त के दौरान मजारी पुल के पास पहंची तो वहां मौजूद एक व्यक्ति से तलाशी के दौरान 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुलविंद्र सिंह (44) निवासी माजरी तहसील श्री नयना देवी के रूप में हुई। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने की।

