NH-21 पर सड़क हादसा: बाइक और HRTC बस की टक्कर

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 03:32 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सुंदरनगर में नेशनल हाइवे-21 पर एक बाइक और परिवहन निगम की बस में जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात हिमाचल पथ परिवहन निगम के करसोग डीपो की बस (एचपी-63-9878) करसोग से मंडी जा रही थी। इसी दौरान जब बस एनएच-21 पर स्थित कनैड के पास पहुंची तो मंडी की ओर से एक बाइक (एचपी-31बी-0968) अपनी दिशा को छोड़ते हुए तेज रफ्तार से आकर बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक 50 फीट तक रगड़ती हुई आगे चली गई। हादसे के समय बाइक पर दो व्यक्ति बैठे हुए थे। वहीं दुर्घटना में बाइक सवार और पीछे सवाल व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं।
PunjabKesari

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज नेरचौक ले जाया गया है। हादसे में बस सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस थाना के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल ललित कुमार की अगवाई में मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। डीएसपी सुंदरनगर गुरुबचन सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज रफ्तारी से बाइक चलाने को लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 337 में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में दोनों वाहनों को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है। मामले में जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News