Himachal: पांवटा साहिब में आधी रात काे SP सिरमौर का बड़ा एक्शन, 22 ओवरलोड डंपर किए जब्त

punjabkesari.in Friday, Jun 06, 2025 - 12:51 PM (IST)

पांवटा साहिब (आशु): पुलिस कप्तान जिला सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी के नेतृत्व में बीती देर रात पांवटा साहिब में पुलिस ने ओवरलोडिड डंपरों और टिप्परों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर 22 वाहनों को जब्त किया है। हरियाणा से पांवटा साहिब स्थित क्रशरों पर चलने वाले डंपरों की पुलिस ने रात करीब 10 बजे से लेकर सुबह 3 बजे तक यातायात चेकिंग की। इस दौरान 100 से अधिक डंपरों की जांच की गई।

बता दें कि पांवटा साहिब में लंबे समय से ओवरलोडिड ट्रकों के कारण कई शिकायतें मिल रही थीं। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी इस मामले में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने खुद मोर्चा संभाला और कार्रवाई की।
PunjabKesari

एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों की मनमानी रोकने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। बीती रात चले अभियान में 21 वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं 194 एवं 207 के तहत तथा 1 डंपर को खनन अधिनियम के तहत जब्त किया गया है। इस टीम में डीएसपी नाहन रमाकांत ठाकुर और पांवटा थाना प्रभारी देवी सिंह भी शामिल थे।

एसपी नेगी ने कहा कि भविष्य में ऐसे वाहनों पर और कड़ी नजर रखी जाएगी। उधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को स्वागत योग्य बताया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News