Kullu: केरल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों को किया सूचित

punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 03:54 PM (IST)

भुंतर (सोनू): केरल की एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लड़की के परिजनों को सूचित किया है। लड़की के परिजनों के कुल्लू पहुंचने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार लड़की पिछले 3-4 दिनों से मणिकर्ण के एक होटल में रह रही थी। बीते रोज इसकी तबीयत बिगड़ गई और इसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। मृतक लड़की की पहचान नीनू जैकब उम्र 38 वर्ष, पुत्री जैकव ए वर्मिंलगम हाऊस मुंडकायम डाकघर कंजीरापल्ली जिला कोल्टयम केरल के रूप में हुई है। एएसपी संजीव चौहान ने घटना की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News