Kangra: डाॅक्टर निशांत शर्मा ने गाभिन गाय काे दिया नया जीवनदान, पहली बार हुआ ऐसा ऑप्रेशन
punjabkesari.in Thursday, Jan 29, 2026 - 06:22 PM (IST)
भवारना (अतुल): भवारना के पशु चिकित्सालय में सेवाएं दे रहे निशांत शर्मा ने समीपवर्ती घडूं गांव में एक गाय की आंत का सफल ऑप्रेशन करके उसे नया जीवन दिया। एक सप्ताह पहले घडूं निवासी ललिता देवी भवारना पशु चिकित्सालय पहुंची। उन्होंने डॉक्टर निशांत शर्मा को बताया कि उनकी गाभिन गाय बीमार है और कुछ भी खा नहीं रही है। डॉक्टर निशांत शर्मा तुरन्त अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गहनता से गाय की जांच की। उन्होंने पाया कि गाय द्वारा खाया पराल उसकी आंतों में फंस गया है जिससे वो कुछ भी नहीं खा रही है।
डॉक्टर निशांत ने पशुशाला में ही गाय की आंत का ऑप्रेशन किया, जिससे गाय अब बिल्कुल ठीक हो गई। इस तरह का ऑप्रेशन अब तक बड़े पशु अस्पतालों में होते थे, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि भवारना अस्पताल या इसके स्तर के बराबर अस्पतालों में तैनात डॉक्टर द्वारा किसी पशु की आंत का ऑप्रेशन किया गया हो। इस बारे में डॉक्टर निशांत शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पशुओं को पराल कभी नहीं खिलाना चाहिए। पराल आंतों में जाकर फंस जाता है जिससे यह गम्भीर समस्या पैदा हो जाती है। 8 माह की गाभिन गाय अब बिल्कुल ठीक हो गई है।

