जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता प्रवासी का शव

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 11:46 PM (IST)

भवारना: पुलिस थाना भवारना के तहत गांव धोरण में रहने वाले एक झारखंड निवासी युवक का शव घनैटा के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला है। यह व्यक्ति 17 फरवरी से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी पत्नी ने 21 फरवरी को ही दर्ज करवाई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के बेला गड्डा गांव का रोहित कुमार पिछले डेढ़ साल से धोरण गांव में  किराए के मकान में अपनी पत्नी शारदा व दो बच्चों संग रह रहा था।

यहां वह दिहाड़ी-मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। 17 फरवरी को रोहित अचानक घर से गायब हो गया। पत्नी ने अपने सब रिश्तेदारों के यहां उसे ढूंढ कर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना भवारना में 21 फरवरी को दर्ज करवाई लेकिन 22 फरवरी को किसी ने उसे घनैटा के जंगल में पेड़ में लटके हुए पाया तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संदर्भ में कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक रोहित (36) का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले की पुष्टि एस.एच.ओ. संजीव गौतम ने की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News