भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती पर मधुमक्खियों ने किया हमला

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2020 - 07:37 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को मधुमक्खियों ने काट लिया। इसके बाद उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय के एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। काफी देर के बाद सत्ती को कुछ राहत मिली और फिर उन्हें घर भेज दिया गया। दरअसल जब वह अपने घर के परिसर में मौजूद थे तो ऊपर से जा रही मधुमक्खियों ने अचानक उन्हें काट लिया। इस दौरान कुछ अन्य पड़ोसी भी मौजूद थे, जिन्हें भी मधुमक्खियों ने काटा।

इसके बाद सत्ती को तत्काल अस्पताल लाया गया और यहां उनका उपचार किया गया। इसके बाद ही उन्हें घर भेजा गया। सत्ती ने कहा कि अभी वह सकुशल हैं। घर के ऊपर से मधुमक्खियां जा रही थी कि कुछ ने उन्हें काट लिया। उन्हें इसका पता ही नहीं चला कि आखिर हुआ क्या है। जब तक संभले तब तक काफी मधुमक्खियों ने उन्हें काट लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News