मैक्लोडगंज में भालू का आतंक, घास काट रही महिला पर किया हमला

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2021 - 06:09 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): मैक्लोडगंज क्षेत्र में घास काट रही एक महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा टीम ने तुरंत घायल महिला को उपचार के लिए जोनल अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार को 2 महिलाएं मैक्लोडगंज के निचली ओर नाले के साथ लगती पहाड़ी पर घास काट रही थीं, तभी पीछे से आए भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला की टांग में घाव हो गया है।

महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर भालू भाग गया। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। उधर, डीएफ ओ धर्मशाला डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि मैक्लोडगंज के निचली तरफ भालू के हमले में महिला घायल हुई है। घायल महिला को जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है तथा नियमानुसार घायल महिला को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Related News