Solan: नगर निगम ने 12 डिफाल्टरों के काटे पानी के कनैक्शन

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 10:06 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): नगर निगम सोलन ने वीरवार को भी पानी के कनैक्शन काटने की प्रक्रिया को जारी रखा। निगम ने वार्ड नम्बर-5 में वीरवार को पानी के 12 कनैक्शन काटे। बुधवार को 13 कनैक्शन काटे थे। हालांकि वार्ड नम्बर 5 में 33 उपभोक्ताओं ने पानी के बिलों का भुगतान नहीं किया था लेकिन निगम की कार्रवाई के बाद 8 उपभोक्ताओं ने अपना बिल जमा करवा दिया। निगम की इस कार्रवाई के बाद कई अन्य डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने पानी के बिल जमा करने शुरू कर दिए हैं। इसी का ही परिणाम है कि वीरवार को निगम 8 लाख रुपए की रिकवरी करने में कामयाब रहा। अभी तक कुल 54.87 लाख रुपए की रिकवरी हो चुकी है।

निगम के 1386 उपभोक्ताओं ने पानी के बिलों का भुगतान नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं के 3.02 करोड़ रुपए के बिल पैंडिंग हैं। इनमें कई उपभोक्ताओं ने वर्ष 2021 से पानी के बिलों का भुगतान नहीं किया है। यही कारण है कि निगम ने ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।नगर निगम सोलन की एसडीओ अल्पना ठाकुर ने बताया कि वार्ड नम्बर 5 में वीरवार को पानी के 12 कनैक्शन काटे गए। उन्होंने सभी डिफाल्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि पैंडिंग पानी के बिलों का भुगतान करें नहीं तो कार्रवाई होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News