मंडी : भालू ने वृद्ध महिला पर किया हमला, घर से कुछ दूरी पर मिला शव

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 04:14 PM (IST)

पधर (किरण): मंडी जिला के उपमंडल पधर की पंचायत जिल्हन के गांव शोधगण में खाना बनाने के लिए लकड़ी लाने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान वन विभाग से सेवानिवृत्त छिकड़ी देवी (67) पत्नी जसवंत कुमार के रूप में की गई है। मृतका के बेटे महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी मां शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे लकड़ी लेने गई थी। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर छिकड़ी देवी का शव बरामद हुआ। शव को जोगिंद्रनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News