Kangra: 702 ग्राम चरस की खेप के साथ 2 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 07:19 PM (IST)

बैजनाथ (सुरिन्द्र): जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 702 ग्राम चरस के साथ दो युवकों में अंशुल कुमार(27) पुत्र कर्म सिंह निवासी पनीरु (मंडी) तथा साहिल (20) पुत्र सरवन कुमार निवासी सलियाणा (कांगड़ा)को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंडी-पठानकोट मार्ग पर एक कार में दो युवक चरस की तस्करी कर रहे हैं। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बैजनाथ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News