जब रिज पर लंगूर ने भुट्टे के लिए मचाया आतंक, युवक की जान पर बनी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2020 - 08:02 PM (IST)

शिमला (राजेश): राजधानी शिमला में अब बंदरों, कुत्तों के बाद लंगूर भी लोगों की परेशानी बनने लग गए हैं। मंगलवार दोपहर को रिज पर घूम रहे एक युवक की जान पर उस वक्त बन आई जब वह भुट्टा खाते हुए अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। उसी समय युवक को एक लंगूर ने भुट्टा खाते हुए देखा और वह उसके पीछे चल पड़ा। जब युवक भागने लगा तो लंगूर ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह गिर कर घायल हो गया। वहीं लंगूर के इस आतंक को देखने के बाद वहां लोग एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर लंगूर भाग गया।
PunjabKesari, Baboon and People Image

शहर में बंदरों के साथ लंगूरों की संख्या भी बढ़ रही है। अक्सर ये जाखू मंदिर, लोअर जाखू व रोप-वे आने-जाने वाले लोगों व पर्यटकों को भी परेशान करते हुए नजर आते हैं और यदि हाथ में कोई खाद्य वस्तु हो तो वह छीनने का प्रयास करते हैं, ऐसे में लोगों ने निगम से इस समस्या का हल निकालने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News