अटल टनल मार्ग पर धुंधी के पास हिमस्खलन, एक घंटा बंद रहा यातायात

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 08:06 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): मनाली से अटल टनल की ओर धुंधी के समीप हिमस्खलन हो गया, जिससे मार्ग एक घंटा बंद रहा। बताया जा रहा है कि जिस समय हिमस्खलन हुआ उस समय कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। इसके चलते कोई हादसा पेश नहीं आया है। वहीं हिमस्खलन होने का पता चलते ही बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और सड़क को बहाल किया। बता दें कि पिछले कुछ समय से सोलंगनाला व अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हिमस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। गत दिनों लाहौल के पर्यटन स्थल सिस्सू के पास जबकि मनाली की ओर अटल टनल के समीप हुए हिमस्खलन से पर्यटक वाहन चपेट में आ गया था। एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि लगातार हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसके चलते उन्होंने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की बात कही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News