Kullu: लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन से चंद्रभागा नदी का प्रवाह रुका, जोबरंग पुल पर मंडराया खतरा
punjabkesari.in Sunday, Mar 02, 2025 - 11:27 PM (IST)

मनाली (सोनू): हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार लाहौल के जाहलमा गांव के सामने की पहाड़ी में भारी हिमस्खलन हुआ है। जगह-जगह हो रहे हिमस्खलन से गत 4 दिन से चंद्रभागा नदी का बहाव रुका हुआ है। सबसे अधिक दिक्कत जाहलमा के समीप हुए हिमस्खलन से हुई है। यहां चंद्रभागा नदी का पानी जोबरंग पुल के ऊपर पहुंच गया है। चारों तरफ सड़क बन्द होने व नैटवर्क न होने से समस्या बढ़ गई है। जोबरंग सहित रासेल गांव के ग्रामीणों की दिक्कत भी बढ़ी है।
रविवार को स्पीति के ग्यू गांव सहित लाहौल के दारचा, तांदी, ठोलंग, जाहलमा, थिरोट व तिन्दी में हिमस्खलन हुआ है लेकिन सबसे अधिक दिक्कत जाहलमा के सामने हुए हिमस्खलन से आई है। विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि जाहलमा के सामने हुए हिमस्खलन से चंद्रभागा नदी का बहाव रुक गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन परिस्थितियों पर नजर रखे हुए है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here