सोलंगनाला में स्नो गैलरी के समीप फिर हिमस्खलन, पुलिस ने पर्यटकों से किया ये आग्रह

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 10:56 PM (IST)

पतलीकूहल (ब्यूरो): सोलंगनाला से अटल टनल मार्ग पर सफर लगातार जोखिम भरा होता जा रहा है। शनिवार को फिर से स्नो गैलरी के पास हिमस्खलन हुआ है। 3 दिन में यह तीसरी घटना है। लगातार हो रहे हिमस्खलन से लाहौल आने-जाने वाले राहगीरों सहित टनल की ओर जाने वाले पर्यटकों की दिक्कत बढ़ गई है। हिमस्खलन से लगभग आधा घंटा मार्ग बंद रहा। पुलिस ने 2 घंटे पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला में रोका लेकिन हालात सामान्य होने पर फोर व्हील वाहनों में पर्यटक अटल टनल तक भेज दिए। हिमपात के बाद डीजीआरई ने पहले ही हिमस्खलन की आशंका जाहिर की है जिसके बाद हर रोज हिमस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। मनाली थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने सैलानियों से आग्रह किया कि जान जोखिम में न डालें। 

मयाड़ घाटी में हिमस्खलन से डोजर चालक बाल-बाल बचा
दूसरी ओर मयाड़ घाटी में ही हिमस्खलन हुआ है। इस घटना में पीडब्ल्यूडी विभाग का डोजर चालक भग्यशाली रहा। जब हिमस्खलन हुआ तो डोजर चालक सड़क से बर्फ हटा रहा था लेकिन पता चलते ही वह डोजर के साथ पीछे हट गया। एसडीएम मनाली डाॅ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तीन दिनों के भीतर हिमस्खलन की यह तीसरी घटना है। उन्होंने कहा कि सभी परिस्थितियों को जांचने व परखने के बाद ही पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे भेजा जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News