बालकरुपी गोलीकांड : आरोपी की तलाश में अभी तक पुलिस के हाथ खाली

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 10:05 PM (IST)

आलमपुर (पुरी): लम्बागांव थाने के तहत आलमपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत सोमवार सुबह को हुए गोलीकांड में अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। सोमवार सुबह 7.00 बजे के करीब हुए इस गोलीकांड के बीच बुधवार को रीजनल फोरैंसिक साइंस लैबोरेट्री धर्मशाला की टीम मौके का मुआयना करने पहुंची, जिससे उन्होंने मौके पर साक्ष्य जुटाए। आरोपी कि धरपकड़ के लिए लम्बागांव थाना की एक टीम गठित की गई है जिससे बद्दी व मानपुरा जिला नालागढ़ की पुलिस टीम की सहायता ली जा रही है। पुलिस की टीम लगातार आरोपी के ठिकानों की जांच कर रही है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गोलीकांड से एक दिन पहले यानि 19 अक्तूबर को यहीं था। पुलिस को शक है कि या तो आरोपी को किसी ने पनाह दी थी या फिर आरोपी यहीं-कहीं छुपा था। उल्लेखनीय है कि सोमवार को हुए इस गोलीकांड में महेंद्र पाल बालकरुपी निवासी को महाराष्ट्र के शत्रुघ्न ने पैसों मांगने पर व पैसे न देने पर उसकी टांग पर गोली मार दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार है। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह के क्यास लगा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News